फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए मैच से पहले ग्रीनपार्क पर छाए बादल, पिच ढकी गई…क्यूरेटर ने शुरू की तैयारी

Tue, 30 Sep 2025 11:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए मैच से पहले मंगलवार सुबह घने बादल छा गए। पिच क्यूरेटर शिवकुमार ने तुरंत कर्मचारियों से मुख्य विकेट को कवर्स से ढकवा दिया, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में जोरदार बारिश हुई है।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ग्रीनपार्क स्टेडियम में आज भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से पहले मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह 10 बजे तक घने बादलों से स्टेडियम पट गया, जिसके बाद बारिश के आसार को देखते हुए पिच और मैदान को सुरक्षित करने की तैयारी शुरू हो गई।

विज्ञापन

बारिश की आशंका को देखते हुए पिच क्यूरेटर शिवकुमार ने तुरंत कर्मचारियों को लगाकर मुख्य विकेट को कवर्स से ढक दिया। इसके साथ ही, सुरक्षा के लिहाज से पूरे मैदान के चारों ओर कवर्स बिछा दिए गए। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि जैसे ही बारिश शुरू हो। 

विज्ञापन

मैच शुरू होने को लेकर अनिश्चितता 
कर्मचारी आउटफील्ड को तुरंत कवर्स से ढक सकें और मैदान को गीला होने से बचाया जा सके। हालांकि, इस बीच शहर के कई अन्य इलाकों जैसे बर्रा, साकेत नगर, गोविंद नगर, विजय नगर, सर्वोदय नगर समेत अन्य क्षेत्रों में जोरदार बारिश भी होती रही, जिससे मैच शुरू होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें