फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वैट बकाया पर जनरलगंज में कपड़े की दुकान सील, व्यापारी भड़के

Tue, 23 Sep 2025 09:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

व्यापारियों ने कहा कि सरकार जीएसटी रिफार्म के तहत राहत दे रही और अधिकारी परेशान कर रहे।
विज्ञापन
एसजीएसटी आयुक्त से मिले व्यापासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनरलगंज के कपड़ा व्यापारी का वैट बकाया होने पर एसजीएसटी विभाग के अफसरों ने दुकान सील कर दी। इस पर व्यापारी भड़क गए और एसजीएसटी आयुक्त के पास पहुंचकर विरोध जताया। कहा कि व्यापारी शहर से बाहर है। इसके बाद भी दुकान सील कर दी गई।

विज्ञापन


भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने बताया कि जनरलगंज में आरके टेक्सटाइल्स नामक फर्म के संचालक अनिल अग्रवाल हैं। इनकी फर्म पर वैट का पांच लाख का बकाया बताकर दुकान को सील कर दिया गया। कहा कि एक तरफ सरकार जीएसटी रिफार्म करते हुए व्यापारियों के बीच जाकर उनको राहत देने का काम कर रही है दूसरी ऐसे कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

एसजीएसटी आयुक्त से मिले व्यापासी - फोटो : अमर उजाला
यह सरासर गलत है। इस मौके पर शेष नारायण त्रिवेदी, अमित दोसर, रोशन लाल अरोड़ा, अशोक महेश्वरी, सनी सागरी, बब्बू गुप्ता, ललित उपाध्याय, श्याम रुइया, कमल अग्रवाल, दीपक खन्ना, अभिषेक चावला, विशाल दुबे आदि थे। वहीं, गल्ला व्यापारी अजय कुमार ने बताया कि कलक्टगंज में उनकी फर्म है। उन पर 10,181 रुपये का बकाया दिखाकर आरसी जारी कर दी गई जबकि उनका कोई भी बकाया नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें