फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कपड़ा व्यापारी को प्रेमजाल में फंसाया, ठग लिए 32 लाख रुपये, महिला समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 17 Oct 2024 07:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: स्वरूपनगर थानाक्षेत्र में कपड़ा व्यापारी को प्रेमजाल में फंसा कर 32 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामले में महिला समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूपनगर इलाके में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी को पहले साथ में काम करने वाले साथी की पत्नी ने अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर धीरे-धीरे महिला ने बहाने से रुपये मांगने शुरू कर दिए। आरोप है कि महिला ने उनके एक वर्ष में 32 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब और रुपये देने से इन्कार किया तो महिला ने दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी।

विज्ञापन


आजादनगर स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले कपड़ा व्यापारी ने बताया कि वह पहले एक युवक के साथ पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। इसी दौरान उनकी जान पहचान युवक की पत्नी से हो गई थी। आरोप है कि उस महिला ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर नजदीकी बढ़ाई। फिर मोबाइल चैटिंग दिखाकर मुझसे पैसे मांगने लगी। दो बार महिला के कहने पर रुपये दे दिया लेकिन वह फिर धीरे-धीरे अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी।

विज्ञापन

महिला अबतक करीब 30 से 32 लाख रुपये ऐंठ चुकी है। पैसे देना बंद कर दिया तो महिला ने अपने पति, बेटे व दोस्त से उन्हें जान से मारने की धमकी दिलवाई। कहा कि यदि पैसा नहीं दिया तो दुष्कर्म के मुकदमे में फंसवाकर जेल भिजवा देंगे। स्वरूपनगर थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जबरन वसूली के लिए किसी को फंसाने की धमकी, अपमानित करने और धमकाने में महिला, उसके पति, बेटे व दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें