फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बाजारों में बंदी से 180 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित, व्यापार संगठनों ने जताया तीखा विरोध

Thu, 24 Apr 2025 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार के विरोध में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने कानपुर बंद का आह्वान किया था। व्यापार संगठनों ने तीखा विरोध जताया।
विज्ञापन
बाजारों में बंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार के विरोध में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने कानपुर बंद का आह्वान किया था। जिसका शहर पर खासा असर दिखा। दोपहर दो बजे तक शहर के सभी प्रमुख थोक और फुटकर बाजार बंद रहे। दोपहर में जब बाजार खुला तो ग्राहक बाजार में नहीं था। करीब 180-200 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। चार करोड़ के सीमेंट का कारोबार नहीं हुआ। सीपीसी माल गोदाम में लोडिंग-अनलोडिंग ठप रही। वहीं व्यापार संगठनों ने तीखा विरोध जताया। जगह-जगह प्रदर्शन किए गए। आतंकियों को खोजकर सरेआम फांसी की सजा देने की मांग सरकार से की गई। आतंकियों और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन



शहर में नयागंज, कलक्टरगंज, बिरहाना रोड, चौक, जनरलगंज, नौघड़ा, हूलागंज, भूसाटोली, हटिया, शक्करपट्टी आदि में किराना, कपड़ा, खाद्य तेल, सोना-चांदी, हीरा, लोहा, बर्तन, शक्कर, खाद्य मसाला, सुपाड़ी आदि का थोक कारोबार होता है। इन सभी ट्रेड़ों को मिलाकर सात सौ से एक हजार करोड़ का कारोबार प्रतिदिन का होता है। इसके अलावा शहर के गुमटी नंबर पांच, 80 फीट रोड, नवीन मार्केट, पीरोड, सीसामऊ, काकादेव, गोविंदनगर, विद्यार्थी मार्केट, किदवईनगर, नेहरूनगर, शिवाला, लालबंगला, कल्याणपुर में फुटकर बाजार है। जहां पर रेडीमेड कपड़े, जूता-चप्पल समेत घर का हर सामान मिलता है।
विज्ञापन

बाजारों में बंदी - फोटो : अमर उजाला
बाजार बंदी के बाद भी सुबह 10 बजे दुकानों के कर्मचारी दुकान पहुंच गए थे और बंद दुकानों के बाहर खड़े रहे। इस दौरान पहलगाम हमले पर चर्चा करते रहे और आतंकी हमले की निंदा की। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी ने बताया कि पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के सीमेंट कारोबारी शुभम द्विवेदी के दाह संस्कार तक शहर के सभी छोटे-बड़े थोक और फुटकर बाजार बंद रहे। पहली बार मुस्लिम क्षेत्रों के रहमानी मार्केट, चमनगंज समेत कई बाजार भी बंद रहीं।

 
विज्ञापन

बाजारों में बंदी - फोटो : अमर उजाला
कई बाजार इकाइयों ने अपने क्षेत्रीय व्यापारियों के साथ मिलकर पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला फूंका, बाजारों में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। व्यापारियों ने कहा कि सरकार आतंकवादियों को खोज निकाले और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। वहीं कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल ने भारत माता प्रतिमा स्थल पर आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर सत्य प्रकाश जायसवाल, रामेश्वर गुप्ता, संत मिश्रा, रोमी सिंह ,राहुल दीक्षित,विनय अरोड़ा,महेंद्र गुप्ता, संतोष शर्मा ,सीताराम गुप्ता, मयंक यादव, प्रताप माहेश्वरी ,दिनेश मिश्रा ,संतोष कुमार ,विराट गुप्ता, पवन दुबे,राजेश गुप्ता ,अमित दोसर, सौरभ त्रिवेदी ,रोशन गुप्ता आदि थे। वहीं उप्र सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निखिलेश दुबे ने बताया कि सीमेंट डीलरों के प्रतिष्ठान बंद रहे। करीब चार करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। शहर में प्रतिदिन पांच हजार टन सीमेंट की खपत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें