फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत, प्रबंधक बोले- स्वच्छ रेलवे सुरक्षित यात्रा की गारंटी है

Wed, 17 Sep 2025 01:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत हुई, जिसमें रेलवे कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि स्वच्छ रेलवे सुरक्षित यात्रा की गारंटी है।
विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार को स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत हुई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला ने रेल कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ रेलवे ही सुरक्षित और सुखद यात्रा की गारंटी है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेलवे की स्वच्छता केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सबका सामूहिक दायित्व है। हर कर्मचारी व हर यात्री इसके ब्रांड एंबेसडर हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने, यात्रियों को जागरूक करने और अभियान को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें