फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सांप के डसने से 11वीं के छात्र की मौत, 18 घंटे बिस्तर पर ही कुंडली मारकर बैठा रहा, परिजन रो-रोकर बेहाल

Tue, 07 Jul 2026 04:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भीतरगांव स्थित सुखैयापुर गांव में 11वीं कक्षा के छात्र की सांप के डसने से मौत हो गई। जन्मदिन की पार्टी से लौटकर छत पर सोए छात्र को रात में सांप ने चेहरे पर डस लिया, जिसकी हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक छात्र अनूप पाल की फाइल फोटो और बिस्तर पर बैठा जहरीला सांप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भीतरगांव के सुखैयापुर गांव में रविवार की रात छत पर सो रहे 11 वीं कक्षा के छात्र अनूप पाल (17) की बिस्तर में छिपे सांप के डसने से मौत हो गई। अनूप पड़ोसी के घर जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर लौटा और छत पर सोने चला गया। आधी रात बिस्तर में छिपे सांप ने उसके चेहरे में दो बार डस लिया। अनूप ने मां सुधा को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे भीतरगांव सीएचसी लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

वहां से हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान अनूप ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार अनूप के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया था। घर में केवल मां सुधा और बड़ी बहन अंजली हैं। इकलौते बेटे की मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, घटना के 18 घंटे बाद भी सांप उसी बिस्तर पर बैठा मिला। ग्रामीणों ने सांप को एक प्लास्टिक के तसले से ढक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें