फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हॉर्न बजाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, कई लोग हुए घायल

Tue, 17 Nov 2026 11:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चकेरी में बाइक से हॉर्न बजाने के विवाद में मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और लोहे की सरिया चली। अहिरवां स्थित जारदेवी मंदिर के पास रहने वाले मानवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक ट्रैक्टर चालक बीच सड़क में खड़ा था। हॉर्न बजाने के बावजूद रास्ता न मिलने पर वहां खड़े धीरज यादव ने गालीगलौज शुरू कर दी। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


मारपीट में रिटायर्ड दरोगा श्रीराम भानु सिंह, उनके बेटे मनवेंद्र सिंह और अशोक सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष रामलीला मैदान अहिरवां निवासी धीरज यादव ने आरोप लगाया कि दो लोगों ने उन्हें पीटकर नाली में गिरा दिया। लोगों ने बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने अपने छह साथियों को बुलाकर लाठी-डंडे व सरिया से पीटा। हमले में उनकी मां राजकुमारी यादव भी घायल हुईं। चकेरी के कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें