फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस फॉलोवर के मकान से नगदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। महोबा जिले के खरेला थाने में तैनात पुलिस फॉलोवर के बंद पड़े मकान से गुरुवार की रात चोरों ने नगदी समेत करीब तीन लाख के जेवरात चोरी कर लिए। शुक्रवार की सुबह लाही के खेत में बक्सा और कागजात पड़े मिले। मोहल्ले वालों ने फोन कर पुलिस और मकान मालिक को सूचना दी। साढ़ थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव पुलिस चौकी के कंठीपुर गांव निवासी महेश वर्मा महोबा जनपद के खरेला थाना में सरकारी फॉलोवर है। उनके कंठीपुर गांव के बंद पड़े मकान में चोर मुख्य गेट का ताला काटकर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने पूरे मकान को खंगाला। कुंडी का ताला काटकर कमरे में रखी अलमारी के तीन लॉकरों को तोड़कर एक पल्ला ही उखाड़ दिया। चोर अलमारी में रखी आठ हजार रुपये और सोने की दो जोड़ी झुमकी, बाला अंगूठी, जंजीर, मंगलसूत्र व चांदी की तीन जोड़ी पायल, कमर पेटी समेत करीब तीन लाख का सामान उठा ले गए।
गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर पहेवा गांव की ओर एक लाही के खेत में बक्सा पड़ा मिला। साढ़ थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि वीवीआईपी ड्यूटी में होने के चलते घटनास्थल नहीं पहुंच पाया। थाना व भीतरगांव पुलिस ने मौका मुआयना किया है। तहरीर के मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें