फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक अधेड़ ने पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने कुछ देर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वारदात कबूली है। गुरुवार को उसको जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना देवराहट के लखनापुर गांव निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ लल्लू (45) घाटमपुर के एक गांव में अपने ननिहाल आया था। बुधवार सुबह करीब दस बजे गांव निवासी पांच साल की अनुसूचित जाति की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। ब्रजेश बच्ची को बहलाफुसला कर पचास रुपये देने का लालच दे खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। सीओ घाटमपुर रवि कुमार सिंह ने बताया कि देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया गया है। डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा ताकि आरोपी को जल्द और कड़ी सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें