पतारा (घाटमपुर)। ब्लॉक कार्यालय के सभागार में उपशिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में मिशन प्रेरणा के तहत संकुल शिक्षकों के उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि उपशिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य रेखा श्रीवास्तव ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इसमें संकुल शिक्षकों को बच्चों तक रुचिकर शिक्षा पहुंचाने की बात कही गई। उन्होंने संकुल शिक्षकों को मिशन प्रेरणा के दायित्वों के बारे में जानकारी भी दी। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार उमराव, बीडीओ ज्ञानेंद्र मिश्रा, एसआजी राजेश यादव समेत समस्त संकुल एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संवाद