ककवन (बिल्हौर)। किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला, कृषि गोष्ठी व प्रदर्शनी, कृषक सम्मान का आयोजन किया गया। इसमें कई विभागों के अफसरों, वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को कई योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होेंने किसानों को सह फसली खेती कर कम लागत में अधिक पैदावार करने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को विकास खंड परिसर ककवन में किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला एवं कृषि गोष्ठी, कृषक सम्मान का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उपकृषि निदेशक कानपुर धीरेंद्र सिंह, जिला सहायक निबंधक अंसल कुमार, खंड विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से किया। इसके साथ कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक, सहकारिता, पशुपालन, कृषि, पंचायतीराज, बाल विकास पुष्टाहार के स्टाल लगे, जिसमें किसानों को प्रदर्शनी में उत्पाद के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ सुनीता राठौर, कृषि वैज्ञानिक डा. अभिमन्यु यादव, डा. संजीव कुमार पांडे, जेई एमआई एके तिवारी, एडीओ नरेंद्र शुक्ला, एसएमएस कानपुर नरेंद्र कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।