चिंटल्स स्कूल का जलवा
चिंटल्स स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। कक्षा 12वीं की छात्रा यशी सचान ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। वहीं, कक्षा 10वीं के छात्र आदि अरोड़ा ने भी 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
">http://
कनव जैन 12वीं में 99% अंक पाकर बने स्कूल टॉपर
बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में कानपुर के मेधावियों का जलवा बरकरार है। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के छात्र कनव जैन ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कनव की सफलता पर स्कूल प्रशासन और परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
श्रेयांश मिश्रा 99.75% अंक पाकर बने मिसाल
किदवई नगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल के छात्र श्रेयांश मिश्रा ने कक्षा 12वीं में 99.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर और विद्यालय का नाम रोशन किया है। श्रेयांश के इस शानदार प्रदर्शन से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने श्रेयांश को मिठाई खिलाकर उसकी इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी।
सुबह घोषित किए 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम
बता दें कि सीआईएससीई ने आज सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। इस परिणाम का इंतजार देशभर के लाखों छात्र कर रहे हैं, जिन्होंने फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में भाग लिया था। छात्र अपना रिजल्ट और ऑनलाइन मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं।