फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: क्रोमियम कचरे का संकट गहराया, महुआ गांव में हाईवे किनारे मिला डंपर भर कचरा, अहम बैठक में होगा फैसला

Sat, 25 Jul 2026 03:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर क्षेत्र में क्रोमियम युक्त कचरे का अवैध डंपिंग दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुरवामीर गांव के बाद अब महुआ गांव में हाईवे किनारे ग्राम समाज की भूमि पर एक डंपर से अधिक क्रोमियम कचरा फेंका हुआ मिला है, जिससे स्थानीय लोगों और छात्रों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
महुआ गांव हाईवे किनारे भी मिला डंपर भर कचरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में क्रोमियम युक्त कचरे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। अमर उजाला द्वारा पुरवामीर गांव में पिछले छह दिनों से लगातार इस कचरे की खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन






इसी क्रम में अब महुआ गांव मोड़ पर हाईवे किनारे भी एक डंपर से अधिक क्रोमियम कचरा फेंका हुआ मिला है। महाराजपुर थाना क्षेत्र में पहले पुरवामीर गांव में दो स्थानों पर क्रोमियम युक्त कचरा पड़ा पाया गया था। अब महुआगांव के हाईवे किनारे ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कचरा डाल दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

महुआ गांव हाईवे किनारे भी मिला डंपर भर कचरा - फोटो : amar ujala
रात के अंधेरे का उठाते हैं फायदा
इस स्थान से अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी महज 200 मीटर की दूरी पर है, जहां रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं आते-जाते हैं। कचरे के कारण राहगीरों और छात्रों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है और स्वास्थ्य को लेकर भी लोग चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरा डालने वाले रात के अंधेरे का फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन

महाराजपुर में क्रोमियम का कचरा - फोटो : amar ujala
कचरे के निस्तारण को लेकर चल रही है बातचीत
पहले डंपर चालक सुनसान जगह चिन्हित कर लेते हैं और फिर देर रात चुपचाप मलबा डालकर भाग निकलते हैं।इस मामले पर उपजिलाधिकारी सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि क्रोमियम कचरे के निस्तारण को लेकर विभागों के बीच बातचीत चल रही है। शनिवार को इस संबंध में एक अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक में लिए गए निर्णय के बाद जल्द ही सभी जगहों से कचरे को हटाकर नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें