कानपुर में घर में अकेली किशोरी से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही निवासी एक महिला ने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी थी। महिला ने बताया की बारासिरोही कल्याणपुर में किराये के मकान में रहने वाला छिबरामऊ कन्नौज का मूल निवासी राहुल श्रीवास्तव उनकी 16 वर्षीय पुत्री से अक्सर छेड़छाड़ करता था।
बीती 22 जुलाई को 11 बजे उनकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी राहुल श्रीवास्तव उनके घर में घुस गया और उनकी पुत्री के साथ दुराचार किया। जब वह घर लौटी, तो पुत्री ने उन्हें पूरी बात बताई। इस पर उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की तहरीर दी।