Kanpur News: प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एक करोड़ 22 लाख रुपये से मनोरोग विभाग का जीर्णोद्धार हो गया है। 14 जुलाई से स्पेशल क्लीनिक शुरू हो जाएगी।
कानपुर में हैलट अस्पताल के मनोरोग विभाग में 14 जुलाई से स्पेशल क्लीनिक शुरू हो जाएगी। व्यस्क मनोरोग ओपीडी के अलावा बाल एवं किशोर मनोचिकित्सा, नशा मुक्ति, साइको सेक्सुअल और वृद्धावस्था मानसिक स्वास्थ्य की स्पेशल क्लीनिक चलेगी।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एक करोड़ 22 लाख रुपये से मनोरोग विभाग का जीर्णोद्धार हो गया है। मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय चौधरी ने बताया कि सोमवार और बुधवार को बाल एवं किशोर मनोचिकित्सा, मंगलवार और गुरुवार को नशा मुक्ति, शुक्रवार को साइको सेक्सुअल और शनिवार को वृद्धावस्था मानसिक स्वास्थ्य की ओपीडी संचालित होगी।