फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: इलाज के दौरान मासूम की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा काटा हंगामा

Mon, 26 Oct 2020 07:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। कल्याणपुर केडीए हाइट्स निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर संजय गुप्ता ने बताया कि पांच दिन पहले उनके एक माह के बच्चे को सांस की समस्या होने पर सचान चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने मासूम की हालत गंभीर बताते हुए उसे वेंटिलेटर पर रखा था। बच्चे में सुधार होता न देख उन्होंने दिल्ली ले जाने की इच्छा जाहिर की। इसके कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की मौत हो गई है। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने परिजनों को शांत कराया। बताया कि परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें