कल्याणपुर स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट निवासी डेयरी मालिक प्रतीक वैश्य 22 सितंबर को 19 वर्षीय पीए को घर लाया था। कुछ ही देर बाद युवती का नीचे शव पड़ा मिला था।
कानपुर के कल्याणपुर स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट में युवती से दुष्कर्म व उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस की जांच में साबित हुआ कि आरोपी ने पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद उसने साक्ष्य भी मिटाए। मेडिकल व फोरेंसिक जांच को भी पुलिस ने विवेचना में शामिल किया है। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अब केवल डीएनए जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। कल्याणपुर स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट निवासी डेयरी मालिक प्रतीक वैश्य 22 सितंबर को 19 वर्षीय पीए को घर लाया था। कुछ ही देर बाद युवती का नीचे शव पड़ा मिला था।
पुलिस ने प्रतीक पर एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। शनिवार को पुलिस ने मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या व साक्ष्य मिटाने की धारा में चार्जशीट लगाई है। पुलिस की विवेचना में आरोप सही पाए गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, व्हाट्सएप चैट, गवाहों के जरिये आरोपों की पुष्टि की है। अब कोर्ट सजा पर फैसला करेगी।