फर्जी रॉ अधिकारी बताने वाला आरोपी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
कानपुर के कलक्टरगंज में खुद को रॉ अफसर बताकर दवा एजेंट का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन पर अपहरण, फिरौती मांगने, धमकी देना समेत अन्य संगीन आरोप पुलिस ने तय किए हैं। वहीं फरार आरोपी के खिलाफ एनबीडल्यू जारी कराने के साथ कुर्की का नोटिस भी उसके घर पर चस्पा कर दिया है।
एक फरवरी को लाल बंगला निवासी दवा एजेंट पिंटू को दवा मार्केट से अगवा कर दस लाख की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी फर्जी रॉ अधिकारी अमरोहा निवासी सतेंद्र कुमार उर्फ सत्य प्रकाश, उसके साथी बच्च, मोहम्मद कासिफ, फैसल और सूरज समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया था। कलक्टरगंज इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि सभी आरोपी जेल में हैं। फरार आरोपी चकेरी निवासी रोहन गुप्ता की तलाश जारी है।