उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्वास्थ्य विभाग ने भेजे जा रहे कोरोना सैपलों की रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत की सांस ली है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले मजदूरों व जिले में मिलने वाले संदिग्धों के सैंपल लगातार जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
जिनके सैंपल लिए जा रहे है, उन्हें जिले में बने क्वारंटीन सेंटरों में या फिर होम क्वारंटीन किया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। हालांकि इस बीच भेजे जाने वाले सैंपलों की रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।