फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, भूखे नवदंपति…बिना फेरे-सिंदूर के शादी, लगे आरोप

Sat, 28 Nov 2026 04:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल ब्लॉक में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। यहां सुबह नौ बजे से पहुंचे नवदंपति व परिजन भूखे रहे और शाम तीन बजे भोजन में महज चार पूड़ियां मिलने से नाराज कई लोग खाना लिए बिना लौट गए।
विज्ञापन
सरसौल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सरसौल ब्लॉक में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में चमक-दमक तो खूब दिखी, लेकिन व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल नजर आईं। फूलों से सजा पंडाल, सेल्फी प्वाइंट और बजती शहनाई के बीच 69 जोड़ों के विवाह का दावा, तो किया गया।

विज्ञापन

हालांकि, जमीनी हकीकत में लापरवाही और अव्यवस्था हावी रही। बताया जा रहा है कि सह नोडल बीरपाल समारोह को बीच में ही छोड़कर चले गए। उनके जाने के बाद व्यवस्था देखने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं रहा, जिससे पूरे कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Trending Videos





चार घंटे लाइन में खड़े रहे जोड़े, आदेश का होता रहा इंतजार

नवदंपती तीन से चार घंटे तक लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जब सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण देवेंद्र प्रताप सिंह से देरी का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी आदेश नहीं मिला है। आदेश के इंतजार में जोड़े घंटों खड़े रहे।

सुबह नौ बजे से भूखे, शाम तीन बजे मिलीं चार पूड़ियां
समारोह में सुबह नौ बजे ब्लॉक पहुंचे दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों को शाम तीन बजे तक भोजन नहीं मिला। जब भोजन मिला भी, तो थाली में सिर्फ चार पूड़ियां, थोड़ी सी सब्जी और नाम मात्र का सलाद था। लंच पैकेट डब्बों में पैक कर दिया जा रहा था। पानी की व्यवस्था भी कमजोर रही, जिससे नाराज कई परिजन खाना बिना खोले ही अपने साथ लेकर चले गए।

बिन फेरे हम तेरे- बिना सिंदूर, आधी भांवरें
69 जोड़ों में से 58 जोड़ों का विवाह संपन्न होना बताया गया, जिसमें पहली शिफ्ट में 42 जोड़ों का विवाह हुआ। लेकिन कई जोड़ों ने मांग में सिंदूर नहीं भरा और न ही पूरे फेरे लिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाह पंडाल में दूल्हा-दुल्हन के परिजन खुद आचार्यों से फेरे और मांग न भरवाने की मिन्नतें करते नजर आए।

वसूली के भी लगे आरोप
विवाह पंडाल में जोड़े आपस में चर्चा करते दिखे कि उनका रजिस्ट्रेशन कितने रुपये में हुआ है। किसी ने 25 हजार, तो किसी ने 30 हजार रुपये देने की बात कही। नाम न छापने की शर्त पर एक दुल्हन ने बताया कि गांव के ऑनलाइन करने वाले ने 30 हजार रुपये मांगे थे, जो 25 हजार में तय हुआ।
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया समारोह
कई नवदंपतियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल कराने के नाम पर रुपये लेने की बात कही। हालांकि ये आरोप अपुष्ट हैं, लेकिल समारोह में चर्चा का विषय बने रहे। कुल मिलाकर समाज कल्याण विभाग ने ब्लॉक परिसर को तो खूब चमकाया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी के अभाव में 69 जोड़ों के इस पवित्र बंधन का समारोह अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें