फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur : बाइक ने मारी बकरे को टक्कर, लोगों में हो गई मारपीट... और चले पत्थर, हिंसक टकराव में एक घायल

Mon, 12 May 2025 12:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बकरे को बाइक की टक्कर लगने पर बवाल हो गया। घटना बजरिया फूलमती तिराहे के पास हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजरिया के फूलमती तिराहे पर रविवार की सुबह बकरे को बाइक की टक्कर लगने पर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और पत्थर चल गए। बवाल की आशंका पर कई थानों का फोर्स तैनात कर दिया गया। पत्थर लगने से बकरा मालिक के भाई के सिर पर चोट आ गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


फूलमती तिराहा निवासी आसिफ अली का आरोप है कि 10 मई की रात उनका बकरा घर की गली में बंधा हुआ था। उस दौरान मोहल्ले का फूल सिंह वहां से निकला। उसकी बाइक बकरे से टकरा गई। इस बात को लेकर फूल सिंह गालीगलौज करने लगा। इस दौरान भाई फारुक अली घर के बाहर आए और आगे से बकरे को घर के अंदर बांधने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद भी फूल सिंह गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके परिवार के सूरज, दिलीप और कुछ अन्य लोग आ गए। फूल सिंह समेत अन्य लोगों ने उनके ऊपर ईंट पत्थर से हमला कर दिया।

वह बच गए, लेकिन फारुक के सिर में पत्थर लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई। वहीं फूल सिंह का आरोप है कि वह शनिवार की रात को बाइक से जा रहे थे। अचानक उनका बकरा आगे आ गया। उन्होंने जब पूछा कि यह बकरा किसका है तो आसिफ ने धमकी दी कि यह बकरा उनका है।
विज्ञापन


आने जाने के लिए कोई और रास्ता देखो। जब उन्होंने विरोध किया तो आसिफ अली का भाई फारुक आ गया। उसने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। हंगामा बढ़ने पर उसके परिवार के अन्य सदस्य आ गए। बजरिया इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर फूल सिंह, दिलीप, सूरज, कुछ अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर की है। वहीं फूलसिंह ने आसिफ अली, फारुख अली और अन्य पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें