फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नगर निगम इंस्पेक्टर बन गृहकर के नाम पर 45 हजार ठगे, महिला ने नगर आयुक्त से की शिकायत

Mon, 12 May 2025 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नगर निगम इंस्पेक्टर बन गृहकर के नाम पर 45 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। चकेरी के सफीपुर की महिला ने नगर आयुक्त से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी क्षेत्र की महिला से राजस्व निरीक्षक बन गृहकर जमा कराने के नाम पर 45 हजार की ठगी करने का मामला सामने आया है। उन्होंने नगर आयुक्त से शिकायत कर ठगी में नगर निगम के दो कर्मचारियों के शामिल होने का आरोप लगाया है। नगर आयुक्त ने मामले की जांच जोन-दो के जोनल अधिकारी को सौंपी है।

विज्ञापन


सफीपुर प्रथम निवासी दिवंगत छोटेलाल की पत्नी कृष्णा देवी के अनुसार पिछले साल उनके मकान का 55 हजार रुपये गृहकर बकाया था। इस बीच राजेश नाम के युवक ने खुद को नगर निगम कर्मी बताकर उनसे संपर्क किया। उसने मोबाइल पर देखकर उनके मकान का गृहकर 55 हजार रुपये बकाया होने की जानकारी दी। युवक ने कहा कि अगर गृहकर जमा नहीं किया गया तो आरसी कट जाएगी। नगर निगम इंस्पेक्टर उसका (राजेश का) परिचित है। वह बिल कम करवाकर जमा करा देगा।

कृष्णा देवी के मुताबिक एक दिन राजेश उनके घर सोनू चक्रवर्ती नाम के व्यक्ति को लेकर आया। उसको इंस्पेक्टर बताकर 45 हजार रुपये देने के लिए कहे। उसने बताया गया कि सोनू चक्रवर्ती बिल जमा कराकर 10 से 15 दिन में रसीद दे देगा। करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी उन्हें रसीद नहीं मिली, जिस पर नगर निगम में जाकर पता कराया। महिला ने आरोप लगाया कि सोनू चक्रवर्ती नगर निगम कर्मी है, लेकिन टैक्स इंस्पेक्टर नहीं है। उन्होंने टैक्स इंस्पेक्टर विजय सोनकर को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया। उधर नगर निगम जोन- 2 के जोनल अधिकारी अनिरुद्ध सिंह का कहना है इस मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें