फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राज्यस्तरीय सीनियर महिला आमंत्रण कुश्ती प्रतियोगिता में कानपुर चैंपियन

विज्ञापन
पदक जीतने वाले शहर के खिलाड़ी।  - फोटो : कोच
विज्ञापन
कानपुर। अंबेडकरनगर में राज्यस्तरीय सीनियर महिला आमंत्रण कुश्ती प्रतियोगिता 11 व 12 फरवरी को हुई। इसमें कानपुर की टीम ने 190 अंक के साथ ओवरऑल प्रथम स्थान पाया और ट्रॉफी अपने नाम की। कानपुर की टीम ने तीन स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक के साथ कुल नौ पदक जीते।
विज्ञापन


समापन पर अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सात हजार, रजत पदक पर पांच हजार और कांस्य पदक पर तीन हजार रुपये पुरस्कार के साथ मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

यह जानकारी कोच रामसजन यादव ने दी। कानपुर टीम की इस उपलब्धि पर ग्रीनपार्क स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार, उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, मनोज बाबू, स्टेनली ब्राउन समेत अन्य सदस्यों ने बधाई दी है।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों ने झटके पदक
50 किलो भार वर्ग में आरती निषाद, 53 किलो में मोनिका यादव, 59 किलो में जोया सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। 57 किलो में प्रीति सिंह, 62 किलो में आकांक्षा जोशी, 65 किलो में जीविशा चौधरी, 68 किलो में अनीता चौधरी व 72 किलो में कल्पना राव ने रजत पदक जीता। 55 किलो में रोशनी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें