फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस की तीसरी आंख को चुनौती, दादामियां मजार परिसर से कार चोरी, घटना CCTV में कैद…जांच शुरू

Sun, 12 Oct 2025 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र की दादामियां मजार परिसर में खड़ी एक कार को चोर चुराकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब चोर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बेखौफ चोरों ने पुलिस की तीसरी आंख को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित दादामियां मजार के परिसर में खड़ी एक इनोवा क्रिस्टा कार को चोर लेकर फरार हो गया। घटना थाना जाजमऊ स्थित दादामियां मजार परिसर की है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात मजार परिसर में खड़ी एक इनोवा क्रिस्टा कार को शातिर चोर चुराकर ले गया।

विज्ञापन

चोरी की यह पूरी वारदात परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद जाजमऊ पुलिस हरकत में आई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोर की पहचान करने और उसकी तलाश करने में जुट गई है। इस चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें