फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 महीने में अपग्रेड होगा चकेरी एयरपोर्ट, नए टर्मिनल समेत 300 यात्रियों के लिए बनेगा वेटिंग रुम

Wed, 20 May 2020 09:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट के विस्तार और नए टर्मिनल के बनने का काम 18 महीने में पूरा हो जाएगा। इसके बनने पर एयरपोर्ट पर छह जहाज एक साथ खड़े हो सकेंगे। इसके अलावा 300 यात्रियों के लिए वेटिंग रूम बन जाएगा। अभी कानपुर से तीन जहाज ही उड़ान भरते हैं।
विज्ञापन


एक जहाज के रनवे पर खड़े होने पर दूसरा नहीं उतर पाता है। यूपी राजकीय निर्माण निगम इस काम को कर रहा है। कानपुर हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले की अध्यक्षता में एयरपोर्ट पर हुई। इसके बाद समिति के सदस्यों ने टर्मिनल के निर्माण की जगह का निरीक्षण भी किया। 

कानपुर नगर सांसद सत्यदेव पचौरी ने बिंदुवार चर्चा की। एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके झा ने बताया कि टर्मिनल से रूमा तक जीटी रोड हाईवे की कनेक्टिविटी का काम होना है। जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। हाईमास्क लाइटों के लिए बिजली की लाइन को भूमिगत बिछाने का काम पॉवरग्रिड को करना है।
विज्ञापन


डीएम ने इसका पत्र ग्रिड को भेजा है। सीवरेज वाटर, रेन वाटर के प्रबंधन, निस्तारण के लिए अलग सीवरलाइन का प्रोजेक्ट नगर निगम ने तैयार किया है। पूरा प्रोजेक्ट 105 करोड़ रुपये का है, जिसका बजट भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को दिया जा चुका है। इस बैठक में समिति के सदस्य बाल मुरली, राजकुमार लोहिया, सुधींद्र कुमार जैन, संजीव झुनझुनवाला, विनीत गुप्ता, नदीम अहमद, शिवाराजु एम, पीसी गुप्ता, जसवंत, ब्रजराज आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें