Kanpur News: चकेरी पुलिस ने बुधवार रात एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई है। एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी डेढ़ माह पहले ही फतेहपुर की बिंदकी जेल से छूटकर आया था।
कानपुर में चकेरी पुलिस ने सनिगवां के उत्तम आईटीआई से बुधवार रात एक शातिर वाहन चोर सतेंद्र कुमार उर्फ मयंक तिवारी उर्फ सत्या को गिरफ्तार कर लिया। शातिर फतेहपुर के ग्राम चरई थाना जाफरगंज का रहने वाला था। आरोपी फतेहपुर से बस से रामादेवी चौराहा आता था, जिसके बाद बाइकों और स्कूटी को चुराकर फतेहपुर व उन्नाव की तरफ भाग जाता था।
विज्ञापन
शातिर के पास से तीन बाइक व एक स्कूटी बरामद हुई है। शातिर डेढ़ माह पहले ही फतेहपुर के बिंदकी थाने से वाहन चोरी के मामले में छूटा था। एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के गैंग को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।