फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एसएनके पान मसाला और कत्था प्रतिष्ठानों पर सीजीएसटी का छापा, करोड़ों की कर चोरी पकड़ी

Sat, 30 Aug 2025 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 50 से ज्यादा अफसरों की दो अलग-अलग टीमों ने पनकी स्थित पान मसाला और तंबाकू फैक्टरी में कार्रवाई की। दो कत्था कारोबारियों की मंधना स्थित फैक्टरी और नयागंज स्थित गोदाम और कार्यालय पर भी छापा मारा गया।
विज्ञापन
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीजीएसटी के 50 अफसरों की दो अलग-अलग टीमों ने एसएनके ब्रांड पान मसाला के चार प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इसी तरह दो कत्था कारोबारियों के पांच प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। 12 घंटे चली जांच-पड़ताल में करोड़ों की कर चोरी पकड़ी गई है। बड़े पैमाने पर दस्तावेजों को जब्त किया गया है। कच्चे और तैयार माल में अंतर मिला है। उसे भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


30 अफसरों की एक अलग टीम ने एसएनके ब्रांड पान मसाला की पनकी स्थित तीन फैक्टरियों और पनकी में ही चल रही तंबाकू फैक्टरी पर कार्रवाई की। ग्रीनवर्थ इंटरप्राइजेज कंपनी पान मसाला और गोल्ड बॉल कंपनी तंबाकू का उत्पादन करती है। शुक्रवार शाम को अफसरों ने छापा मारा था। देर रात तक चली कार्रवाई शनिवार सुबह सात बजे के करीब खत्म हुई। अफसरों को सूचना मिल रही थी कि कंपनी बिना कर चुकाए धड़ल्ले से कारोबार कर रही थी। इसके बाद अफसरों ने रेकी की और फिर छापा मारा गया। चारों प्रतिष्ठानों में बड़े पैमाने पर कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं। शुरुआती जांच में 70-80 लाख की कर चोरी सामने आ चुकी है। छापा खत्म कर दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

वहीं, करीब 20 अफसरों की दूसरी टीम ने हरिओम ग्रामोद्योग संस्थान और बिहारी लाल कृष्ण ट्रेडर्स के पांच अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। दोनों फर्म कत्था के कारोबार से जुड़ी हैं। मंधना स्थित फैक्टरी, नयागंज स्थित गोदाम, कार्यालय और पनकी स्थित गोदाम पर कार्रवाई की गई। यहां पर भी स्टाॅक में बड़े पैमाने पर अंतर मिला है। शुरुआती जांच में एक से दो करोड़ की कर चोरी के दस्तावेज मिल चुके हैं। यह रकम और बढ़ सकती है। प्रतिष्ठानों से बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

एसएनके में इसी साल अरबों रुपये की पकड़ी गई थी आयकर चोरी
इसी साल फरवरी में आयकर विभाग की टीम ने एसएनके ब्रांड पान मसाला के प्रतिष्ठानों पर देशव्यापी छापा मारा था। इसमें इसमें उप्र, दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई, गोवा, दमन और दीव स्थित 55 प्रतिष्ठानों में जांच पड़ताल की गई थी। 250 से ज्यादा अफसर करीब नौ दिन तक जांच-पड़ताल करते रहे थे। इस दौरान अरबों रुपये की कर चोरी पकड़ी गई थी। 20 करोड़ के गहने और 11 करोड़ रुपये मिले थे। पांच साल पहले भी आयकर ने छापा मारा था तब भी 400 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी थी। अक्तूबर 2024 में डीजीजीआई लखनऊ, गुरुग्राम और दिल्ली की टीमों ने कार्रवाई की थी तब भी 10 करोड़ रुपये की कर चोरी मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें