न्यू पीएचसी में समीक्षा बैठक में एएनएम और आशा कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
शुक्लागंज में राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी में गुरुवार को एचपीवी टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक हुईं। इसमें नगर की सभी एएनएम और आशा कार्यकर्ता शामिल रही। उन्हें टीकाकरण के बारे में जानकारी देते हुए इसके क्रियान्वयन कराने और परिवार नियोजन सेवाओं का विस्तारीकरण करने के निर्देश दिए गए।
मालूम हो कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महिलाओं को लगाया जाता है। न्यू पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ़ बनाना और बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाना है। बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महिलाओं को लगाया जाता है।