फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवायद तेज: सेंट्रल स्टेशन के होल्डिंग एरिया में रुक सकेंगे 2200 यात्री, अगले माह से शुरू होगा निर्माण कार्य

Sun, 21 Jun 2026 04:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कैंट छोर पर 2200 लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। अगले एक माह में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बढ़ती यात्री संख्या और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने अत्याधुनिक होल्डिंग एरिया बनाने की कवायद तेज कर दी है। कैंट छोर पर प्रस्तावित स्थल का रेलवे अफसरों ने निरीक्षण किया। उप मुख्य यातायात प्रबंधक कानपुर आकांशु गोविल ने बताया कि होल्डिंग एरिया में 2200 लोग रुक सकेंगे। निर्माण के लिए पहले चरण में पार्किंग क्षेत्र, हाईमास्ट लाइट, सब-स्टेशन, स्टोर सहित अन्य को दूसरे स्थान पर किया जाएगा।

विज्ञापन

दो हजार वर्गफीट क्षेत्र में आधुनिक होल्डिंग एरिया का निर्माण शुरू किया जाएगा। अगले एक माह में निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित होल्डिंग एरिया में यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, शौचालय और कैंट साइड पर सामान्य टिकट काउंटर बनाए जाएंगे। इस मौके पर आरएलडीए के उप महाप्रबंधक राकेश गुप्ता, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार, रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी व पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें