फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल पर बड़ा एक्शन: बिहार भेजी जा रही दो लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, GRP-RPF ने दबोचे 2 तस्कर

Thu, 23 Jul 2026 07:25 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 73.560 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी बाजार कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेशन परिसर से 02 शातिर शराब तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में 73.560 लीटर अंग्रेजी व वोडका शराब बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 02 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ और जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि शराब की यह खेप हावड़ा रूट की ट्रेन के जरिए बिहार राज्य में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी।

खगड़िया और समस्तीपुर के तस्कर दबोचे

यह कार्रवाई डीजी रेलवे प्रकाश डी., डीआईजी रेलवे (प्रयागराज) एन. कोलांची के निर्देशन और एसपी रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंजाम दी गई। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर करीब 03:00 बजे जीआरपी और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार की संयुक्त टीम कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर-01 के हावड़ा छोर वाले इलाके में गश्त व चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को भारी-भरकम बैग ले जाते देख पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। बैग खोलते ही उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी व वोडका शराब की बोतलें बरामद हुईं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल कुमार (26) निवासी खगड़िया (बिहार) और सीताराम यादव (55) निवासी समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है।

73 लीटर से अधिक शराब जब्त

पुलिस टीम द्वारा जब्त की गई शराब की खेप में 174 बोतल ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की (180 एमएल), 193 बोतल जीआर-8 टाइम्स प्रीमियम मसाला जामुन वोडका (180 एमएल) और 20 बोतल बोइसन रिजर्व सुपर प्रीमियम व्हिस्की (375 एमएल) शामिल हैं। कुल मिलाकर 73 लीटर 560 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद हुई है।

कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बिहार में शराबबंदी के कारण वे यूपी से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर ऊंचे दामों में बेचने के लिए ट्रेन से बिहार ले जा रहे थे। जीआरपी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

जीआरपी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। इस अभियान में जीआरपी के साथ आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार और उनकी टीम की भी अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें