फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गाजे-बाजे के साथ निकली जनगणना जागरूकता रैली, SDM ने समझाया महत्व, बोले- गोपनीय रहेगी आपकी जानकारी

Thu, 30 Apr 2026 10:15 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर के पतारा में जनगणना को लेकर एसडीएम और तहसीलदार की अगुवाई में जागरूकता रैली निकाली गई। सात मई से शुरू होने वाले अभियान के लिए नुक्कड़ नाटक और संगोष्ठी के जरिए लोगों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
गाजे-बाजे के साथ निकली जनगणना जागरूकता रैली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर के पतारा कस्बे में जनगणना अभियान की गाजे-बाजे के साथ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। सात मई से शुरू होने वाले जनगणना अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। उप जिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह और तहसीलदार अंकिता पाठक की अगुवाई में पतारा ब्लॉक संसाधन केंद्र से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई।

विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकली इस रैली के जरिए ग्रामीणों को जनगणना के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ब्लॉक संसाधन केंद्र से शुरू हुई रैली में बच्चों और जनगणना कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नुक्कड़ नाटकों और संगोष्ठी के जरिए लोगों को बताया गया कि जनगणना देश के विकास के लिए क्यों जरूरी है।

विज्ञापन

http://



गोपनीय रहेगी आपकी जानकारी

एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि जनगणना के दौरान दी गई उनकी सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि जब प्रगणक उनके घर आएं, तो वे उनसे कोई भी जानकारी न छिपाएं और सही-सही विवरण दर्ज कराएं। जनगणना का कार्य सात मई से विधिवत शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें