नोटिस में पूछे गए यह सवाल
डीआईओएस ने कॉलेज के प्रधानाचार्य से नोटिस में पूछा है कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान कुल कितने कक्ष निरीक्षक तैनात थे, उनकी ड्यूटी किसने लगाई, कौन-कौन शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। कितने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, केंद्र संचालन की जिम्मेदारी किसके पास थी और कक्ष निरीक्षकों का सत्यापन किस स्तर पर किया गया। इसके अलावा बाहरी लोगों का प्रवेश कैसे हुआ, संदिग्धों को ड्यूटी में शामिल किए जाने की क्या प्रक्रिया थी और निगरानी व्यवस्था कैसी थी। इन सवालों के जवाब से ही जिम्मेदारी तय होगी।
रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सह-केंद्र व्यवस्थापक पर भी आरोप
इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक अमर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सह-केंद्र व्यवस्थापक ललित बाजपेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमर सिंह का कहना है कि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी से जुड़ा काम ललित बाजपेई देख रहे थे और उन्होंने ही सभी को फोन कर ड्यूटी की जानकारी दी थी। वहीं ललित बाजपेई ने आरोपों पर केंद्र व्यवस्थापक से बात करने के लिए कहते हुए फोन काट दिया।
बीएनएसडी इंटर कॉलेज पहले से नीट का प्रस्तावित केंद्र है, इसलिए इसे बदलना संभव नहीं है। केंद्र व्यवस्थापक को लेकर निर्णय सिटी कोऑर्डिनेटर की ओर से लिया जाएगा। -विवेक चतुर्वेदी, एडीएम
होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने की कोशिश के मामले में विभागीय जांच जारी है। नोटिस भेजकर प्रधानाचार्य अमर सिंह से नौ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। -संतोष कुमार राय, डीआईओएस