फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर कब्रिस्तान विवाद: ग्रामीणों और बजरंग दल के हंगामे के बाद SDM ने मांगा दो दिन का समय, जानें पूरा मामला

Fri, 01 Aug 2025 02:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ककराली गांव में कुलदेवी मंदिर के पास अवैध कब्रिस्तान बनाए जाने पर ग्रामीणों और बजरंग दल ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने दो दिनों में मामले को सुलझाने का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
लोगों को समझाते एसडीएम और एसीपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के पाली, गढ़ी ककराली गांव में कुलदेवी मंदिर के पास अवैध तरीके से कब्रिस्तान बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध पिछले चार घंटों से जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 200 वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ।

विज्ञापन

उनके मुताबिक, गांव में दो मंदिरों के बीच अवैध तरीके से कब्रिस्तान बनाया जा रहा है। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर इसे नहीं हटाया गया, तो जिस तरह आज 500 लोग आए हैं। उसी तरह यहां 5,000 व्यक्ति आएंगे और अवैध कब्रिस्तान को उखाड़ फेंकेंगे।

विज्ञापन

दो दिन के भीतर निकाल लिया जाएगा मामले का हल
हालात को शांत करने के लिए उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा और एसीपी अभिषेक पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और उच्च अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दो दिन के भीतर इस मामले का हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें