फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बीआईसी में तीन दिन से डेरा डाले है सीबीआई, दो अधिकारियों, एक एकाउंटेंट, एक सीए से पूछताछ

Sat, 26 Sep 2020 12:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बीआईसी के बेशकीमती बंगलों को कौड़ियों के भाव बेचने के मामले की जांच कर रही सीबीआई यहां तीन दिन से डेरा जमाए है। सीबीआई के अफसर तीन दिनों में बीआईसी के दो अधिकारियों, एक एकाउंटेंट और एक चार्टर्ड एकाउंटेंट से लंबी पूछताछ कर चुके हैं।
विज्ञापन


एक दूसरे के बयानों को क्रॉस चेक करने के लिए इन्हें अलग-अलग समय पर कई बार बुलाया गया है। जिन चार लोगों से सीबीआई पूछताछ कर रही है, उनमें से दो रिटायर हो चुके हैं। माना जा रहा है कि सीबीआई अपनी जांच के अंतिम चरण में है।

दस्तावेजों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। अब सभी पक्षों के अंतिम बयान दर्ज होने हैं जिनके आधार पर सीबीआई किसी नतीजे पर पहुंचेगी। बीआईसी के सूत्र  बताते हैं कि सीबीआई ने वर्ष 2017 में इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन


दरअसल, शहर के एक डॉक्टर परिवार के घर पर आयकर छापे के बाद बीआईसी की बेशकीमती संपत्तियों के कौड़ियों के भाव बिकने का मामला सामने आया था। फंसने के बाद डॉक्टर ने बीआईसी की सभी संपत्तियों की बिक्री की सीबीआई जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने केस दर्ज किया। तब से इस प्रकरण की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें