कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में रेव मोती मॉल के सामने रहने वाले कैटरिंग कारीगर अभिषेक गौतम (30) ने मंगलवार दोपहर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के सभी लोग अपने-अपने काम से बाहर गए थे। दोपहर में मां उर्मिला घर पहुंचीं, तो इकलौते बेटे का शव फंदे पर लटका देखकर चीख-पुकार मच गई।
परिजन के मुताबिक अभिषेक कैटरिंग का काम करता था। परिवार में पिता रामबाबू, मां उर्मिला और बहनें गुड़िया व दीपाली हैं। मंगलवार को सभी लोग काम से बाहर गए थे। इसी दौरान अभिषेक ने खाली पड़े घर में फंदा लगा लिया। सूचना पर काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।