फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 18 व्यापारियों से 17.24 लाख का माल लेकर भागने में दो पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 19 Oct 2026 02:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक्सप्रेस रोड स्थित जगदम्बा इंटरप्राइजेज के संचालकों पर 18 व्यापारियों से 17.24 लाख रुपये का माल उधार लेकर भुगतान न करने का आरोप लगा है। व्यापारियों का आरोप है कि माल के बदले चेक दिए गए, लेकिन बैंक में लगाने पर सभी चेक बाउंस हो गए। फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो कोई जवाब नहीं मिला। बाद में पता चला कि आरोपी 10 अक्टूबर को दुकान का माल लेकर फरार हो गए। हरबंश मोहाल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सिरकी मोहाल निवासी व्यापारी अनित जायसवाल ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि एक्सप्रेस रोड स्थित जगदम्बा इंटरप्राइजेज का संचालन राजेंद्र सिंह और रेखा कर रहे थे। आरोप है कि दोनों ने विभिन्न कंपनियों के सेल्समैन और वितरकों को विश्वास में लेकर उनसे उधार माल लिया। इसके बदले 18 व्यापारिक फर्मों को चेक दिए गए। व्यापारियों ने जब चेक बैंक में भुगतान के लिए लगाए तो वे बाउंस हो गए। इसके बाद व्यापारियों ने फोन के जरिए आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। हरवंश मोहाल थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें