फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: इत्र नगरी में सपा की सभी इकाइयां भंग, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी भी हटाए गए, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

Mon, 19 Oct 2026 02:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: समाजवादी पार्टी की सभी इकाइयां भंग कर दी गईं। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र जारी कर दी। 
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ने संगठनात्मक बदलाव की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर जिले की पूरी संगठनात्मक इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इस फैसले में जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों एवं कार्यकारिणी को भी शामिल किया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से जिले के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सपा की जिला इकाई के साथ जिले से जुड़े पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को भी भंग कर दिया गया है। इसके अलावा फ्रंटल संगठनों की राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों तथा सदस्यों को भी तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया गया है। आदेश के बाद जिले में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से तैयार करने की संभावना बढ़ गई है। पार्टी के इस फैसले को संगठन में बदलाव और आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। जिला कार्यकारिणी भंग होने के बाद अब नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कार्यकर्ताओं की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नई टीम में किन नेताओं को जगह मिलती है और संगठन की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है।

जिले में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व संगठन को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से नए चेहरों को मौका दे सकता है। हालांकि, नेतृत्व की ओर से अभी नई जिला इकाई के गठन और पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर कोई स्पष्ट समयसीमा घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन


जिला इकाई भंग किए जाने के बाद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सबकी निगाहें प्रदेश नेतृत्व के अगले कदम पर लगी हैं। नई कार्यकारिणी में पुराने चेहरों को दोबारा मौका मिलता है या नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाती है, यह गठन के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल, इस फैसले ने जिले में सपा की संगठनात्मक राजनीति को नई दिशा देने की संभावनाएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें