स्वरूप नगर निवासी महिला ने दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने और विरोध करने पर खौलता पानी डालकर झुलसाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में पति ऐश्वर्य प्रताप सिंह, सास नीलिमा सिंह, ससुर दौलत सिंह और देवर निशांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कनुप्रिया सिंह के मुताबिक, उनकी शादी 24 अप्रैल 2012 को रामकृष्ण नगर निवासी ऐश्वर्य से हुई थी। आरोप है कि शादी के 10 दिन बाद से उसे कम दहेज लाने के ताने देकर प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि अगस्त 2021 में पति के दूसरी महिलाओं से संबंधों का विरोध करने पर पति ने गाली-गलौज कर धक्का दिया और सास ने खौलता पानी डाल दिया। नौ अक्तूबर 2025 को मां के साथ ससुराल पहुंचने पर उन्हें गाली देकर बाहर निकाल दिया गया। महिला थाना प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।