फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का मामला, SDM की सख्ती से खुलीं पालिका की आंखें, ठेकेदार को नोटिस

Tue, 12 Aug 2025 03:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नाली निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत मिलने पर ठेकेदार को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई है । मामले में एसडीएम ने पालिका के अधिकारियों को भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नाली निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत मिलने पर एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने मंगलवार को पालिका जेई कार्यकारी ईओ को खुद कार्रवाई की घुड़की दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ठेकेदार को तत्काल नोटिस देकर ब्लैक लिस्ट किए जाने की चेतावनी दें। यदि फिर भी नहीं बाज आता, तो एफआईआर कराएं।

विज्ञापन

मालूम हो कि पालिका द्वारा जनता स्कूल के बगल में मुगल रोड से इमामबाड़े तक सड़क का निर्माण होना है। उसके पहले ठेकेदार नाली का निर्माण करा रहा है। नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत एसडीएम तक पहुंच गई। इस पर एसडीएम ने पालिका के कार्यवाहक ईओ अभिषेक को अपने कार्यालय में बुला लिया। जेई ने बताया कि अब ठेकेदार ठीक सामग्री लगा रहा है।

विज्ञापन

ब्लैक लिस्ट किए जाने की चेतावनी
एसडीएम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो सामग्री लग चुकी है, वह निर्माण तो कमजोर ही रहेगा। इसलिए तत्काल ठेकेदार को नोटिस दी जाए कि खराब सामग्री लगाने पर उस पर ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस की प्रति खुद को भी देने की बात कही। साथ ही, जेई को भी चेतावनी दी कि यदि मैं खुद देखने गया और गड़बड़ मिली तो फिर ऊपर के अधिकारियों से ही जवाब लिया जाएगा। कार्यवाहक ईओ ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्ट किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें