धरने पर बैठे कमेटी सदस्य
- फोटो : amar ujala
कमेटी के सदस्य धरने पर बैठे
पुलिस ने दो स्पीकर लगाने को कहा था। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने पनकी धाम मंदिर के महंत जितेंद्रदास से अभद्रता की विरोध में रथ यात्रा कमेटी के सदस्य चौराहे पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई भी पहुंचे।
जानकारी देते कमेटी सदस्य
- फोटो : amar ujala
बोले- कई वर्षों से निकल रही है रथयात्रा
पनकी धाम मंदिर के महंत विधायक व पुलिस प्रशासन में बातचीत हुई है। पनकी धाम मंदिर के महंत कृष्ण दास महाराज ने बातचीत के बाद घोषणा की कि जब तक आरोपी दरोगा को सस्पेंड नहीं किया जाता, रथ यात्रा नहीं निकलेगी।
दरोगा ने की थी गालीगलौज
आरोपी दरोगा ने कृष्ण दास महाराज व जितेंद्र दास महाराज से गाली गलौज की थी। इसी पर भीड़ में आक्रोश हो गया। वहीं पदाधिकारियों ने कहा कि कई वर्षों से रथयात्रा निकल रही है। हर बार बैठक होती है।
धरने पर बैठे कमेटी सदस्य
- फोटो : amar ujala
क्या हम पाकिस्तान में निकालेंगे यात्रा
शासन ने कहीं मना नहीं किया है कि साउंड गाड़ी नहीं निकलेगी। बैठक पर पूरी रूपरेखा तय हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने आकर मारपीट की और आभद्रता की है। आगे कहा कि हम रथयात्रा हिंदुस्तान में नहीं निकालेंगे, तो क्या पाकिस्तान में निकालेंगे।