फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गरेरेपुरवा मोड़ के पास क्रेन की टक्कर से छात्रा की मौत का मामला, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 02 Aug 2025 04:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में क्रेन की टक्कर से छात्रा दिव्यांशी की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गरेरे पुरवा गांव के मोड़ के पास गुरुवार की सुबह स्कूल से लौट रही छात्रा की क्रेन की टक्कर से मौत हो गई थी। दुर्घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने गंगा बैराज मार्ग पर तीन घंटे जाम लगाकर हंगामा किया था। शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच लालूपुर स्थित गंगातट के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने छात्रा के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने बताया कि सदमे में जहरीला पदार्थ खाने वाली छात्रा की बहन अंजली के इलाज का खर्च वह उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों ने रोड जाम कर किया हंगामा - फोटो : amar ujala

पंचमपुरवा निवासी छात्रा दिव्यांशी (16) सन्नी सराय स्थित एक स्कूल में पढ़ती थी। गुरुवार की सुबह साइकिल से घर लौट रही थी। तभी गरेरे पुरवा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक क्रेन ने उसे टक्कर मार दी थी। हैलट अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शाम को पोस्टमार्टम हाउस से शव जैसे ही घर पहुंचा कोहराम मच गया। किसी प्रकार का कोई हंगामा न हो इसके लिए एहतियातन नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी के निर्देश पर घर पर पुलिस का पहरा रहा। कोतवाली प्रभारी गंगाघाट प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार लालूपुर स्थित गंगातट किनारे कराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें