कानपुर में भीतरगांव ब्लॉक के कुड़नी गांव स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए फतेहपुर के लोगों की कार हैंडब्रेक न लगे होने के कारण धीरे-धीरे पीछे की ओर खिसकने लगी। देखते ही देखते कार तालाब में जा गिरी। घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था।
वह केवल खड़ी थी। बताया गया कि फतेहपुर से आए लोग कार खड़ी करके मंदिर में दर्शन करने चले गए थे। इसी दौरान हैंडब्रेक न लगे होने से कार ढलान की ओर खिसकती हुई तालाब में पहुंच गई। दर्शन करके लौटे लोगों ने कार को तालाब में डूबा देखा, तो उनके होश उड़ गए।