फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: भैया दूज पर फफूंद स्टेशन पर उमड़ी भीड़, ट्रेनों में चढ़ने को लेकर धक्कामुक्की, आरपीएफ-जीआरपी मुस्तैद

Wed, 11 Nov 2026 12:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: भैया दूज और दीपावली के बाद वापसी की जल्दबाजी में बुधवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनों में चढ़ने को लेकर जमकर धक्का-मुक्की हुई और स्पेशल ट्रेन का ठहराव न होने पर यात्रियों ने रोष जताया।
विज्ञापन
भैयादूज पर फफूंद स्टेशन पर उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दीपावली के बाद काम पर लौटने और भैया दूज मनाने बहनों के घर पहुंचने की जल्दबाजी में बुधवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही प्लेटफार्म दो, तीन और चार यात्रियों से खचाखच भरे रहे। पहले से भरी ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। कोई ट्रेन में चढ़ने में सफल रहा, तो किसी को अगली ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन

यात्रियों ने त्योहार के मद्देनजर स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन का ठहराव न होने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि अतिरिक्त ट्रेन रुकती तो भीड़ का दबाव कम होता और सफर में राहत मिलती। सुबह गोविंदपुरी से अलीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट पैसेंजर के पहुंचते ही यात्री उसमें चढ़ने के लिए टूट पड़े। ट्रेन पहले से भरी होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सवार हुए।

Trending Videos

कई यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सके
इसके बाद लखनऊ से इटावा और शिकोहाबाद जाने वाली गोमती एक्सप्रेस में भी चढ़ने के लिए मारामारी रही। प्लेटफार्म दो पर आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में भी यात्रियों को जगह पाने के लिए जूझना पड़ा। भीड़ के कारण कई यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सके। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ उपनिरीक्षक राकेश और जीआरपी चौकी प्रभारी रामप्रताप सिंह पुलिस बल के साथ लगातार गश्त करते रहे।

आरपीएफ ने पायदान पर बैठे यात्रियों को अंदर बैठाया
जवानों ने यात्रियों को धक्का-मुक्की से बचने और जल्दबाजी में ट्रेन में न चढ़ने की सलाह दी। आरपीएफ ने पायदान पर बैठे यात्रियों को अंदर बैठाया। जीआरपी जवानों ने ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों का सामान नीचे उतारने में भी मदद की। जीआरपी चौकी प्रभारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि दीपावली के बाद वापसी और भैया दूज के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन

ट्रेनों में भीड़ के कारण हो रही है परेशानी
अगले एक-दो दिन तक भीड़ रहने की संभावना है। यात्रियों से अपील है कि चलती या अत्यधिक भीड़ वाली ट्रेन में जबरन न चढ़ें और पायदान पर बैठकर सफर न करें। यात्री सुनील पोरवाल ने बताया कि वह अपनी बेटी को बैठाने स्टेशन आए हैं। ट्रेनों में भीड़ के कारण परेशानी हो रही है। वहीं, इटावा जा रहे यात्री दिनेश ने कहा कि त्योहार पर रेलवे को फफूंद स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन का ठहराव देना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें