फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, परीक्षा देकर कर रहे थे पार्टी, तीन दोस्त मामूली चुटहिल

Sun, 15 Mar 2026 10:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में दरोगा भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे दो अभ्यर्थी और उनके दोस्त की कार शराब के नशे में पलट गई। पीएसी मोड़ पर हुए हादसे में तीनों युवक मामूली रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के पीएसी रोड गंगागंज के पास शनिवार देर रात एक कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में बैठे तीन दोस्त मामूली रूप से चुटहिल हो गए। पुलिस के मुताबिक तीनों दोस्त शराब पार्टी कर घर लौट रहे थे। प्रयागराज निवासी अमन मिश्रा और आशीष दोनों दरोगा भर्ती परीक्षा देने के लिए शनिवार को कानपुर आए थे। पेपर देने के बाद उनकी अपने दोस्त बर्रा बारा जूही कलां निवासी सार्थक यादव से मुलाकात हुई।

विज्ञापन


विज्ञापन



यहां तीनों ने शराब पार्टी की। सार्थक देर रात अमन और आशीष को कार से रामादेवी छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान पीएसी मोड गंगागंज के पास पहुंचते ही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई  हादसे में कार में बैठे तीन लोग मामूली रूप से चुटहिल हो गए। इलाके के लोगों ने बताया कि कार में शराब पार्टी हो रही थी। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घटना में किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ है। कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें