Kanpur News: कोहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा बैराज के अटल घाट के पास एक अनियंत्रित एक्सयूवी कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार लोगों को चोटें आईं।
कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कोहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत अटल घाट के पास बुधवार को एक अनियंत्रित कार बेकाबू होकर सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह परखच्चे उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। कार की रफ्तार तेज होने के कारण उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।