मेस्कर घाट में श्रमदान करते इलाके के लोग
- फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा शुरू होने के बावजूद रविवार को भी छावनी क्षेत्र के मैस्कर घाट, गोला घाट, डबकेश्वर घाट, कोयला घाट में गंदगी फैली रही। छावनी परिषद की लापरवाही से परेशान इलाकाई लोगों ने आपस में चंदा कर दो पंप सेट मंगाए और उनसे पानी डालकर मेस्कर घाट की सीढियां साफ कराई।
मेस्कर घाट में फैली गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
गोला घाट के सुमित तिवारी ने बताया कि छावनी परिषद के चंद कर्मी वहां स्ट्रीट लाइटें ठीक करने के साथ ही झाड़ू लगाते हुए खानापूरी कर लौट गए। इसके बाद सत्तीचौरा निवासी गंगाराम, रोहन, बबली, रोहित, राज, सियाराम, दीपू आदि ने मैस्कर घाट में दो पंप लगवाए और स्वयं श्रमदान करते हुए सीढि़यां साफ कराईं।