प्रक्रिया के बाद रिक्त सीटों का आकलन किया जाएगा
नई व्यवस्था के तहत पहले चरण में नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विषयवार उपलब्ध पीएचडी सीटों पर प्रवेश का अवसर मिलेगा। इस प्रक्रिया के बाद रिक्त सीटों का आकलन किया जाएगा। जिन विषयों में सीटें खाली रहेंगी, उनके लिए विवि की ओर से अलग से आवेदन मांगे जाएंगे और अपने स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
50 फीसदी अंक पर ही साक्षात्कार का मौका
विवि की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। इसके बाद ही उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
इस सत्र में 323 सीटों पर हुए प्रवेश
विवि में इस सत्र में पीएचडी की करीब 323 सीटों पर प्रवेश हुए हैं। इसके बाद भी कुछ विषयों में सीटें रिक्त रहने की संभावना को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है। पहले नेट-जेआरएफ अभ्यर्थियों को मौका देने से शोध के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पात्रता हासिल करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। दूसरे चरण में प्रवेश परीक्षा के जरिये अन्य योग्य अभ्यर्थियों को भी शोध में प्रवेश का अवसर मिल सकेगा। इससे विषयवार उपलब्ध शोध सीटों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।