फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कॉल सेंटर के अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क लेकिन जांच में नहीं मिले फ्रॉड के साक्ष्य

Thu, 13 Jan 2022 05:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

क्राइम ब्रांच के एक अफसर ने बताया कि कॉल सेंटर का अमेरिका की एक कंपनी से साझेदारी है। सूत्रों के मुताबिक जांच में पुलिस को किसी भी तरह के फ्रॉड करने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
फिलहाल अमेरिकी कंपनी को ई-मेल कर जानकारी मांगी है। बरामद डाटा का भी सत्यापन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के किदवई नगर स्थित जिस कॉल सेंटर पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा था उसका अमेरिका से कनेक्शन सामने आया है। कॉल सेंटर संचालक अमेरिकन को लोन में छूट दिलाने का काम करते थे। जिसका एक तय कमीशन कॉल सेंटर संचालक के पास पहुंचता था। क्राइम ब्रांच मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। अमेरिकी कंपनी को ई-मेल कर जानकारी मांगी है। बरामद डाटा का सत्यापन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


किदवई नगर स्थित एक कॉल सेंटर पर मंगलवार देर रात क्राइम ब्रांच की एक टीम ने छापा मारा था। सूत्रों के मुताबिक जांच में पुलिस को किसी भी तरह के फ्रॉड करने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। क्राइम ब्रांच के एक अफसर ने बताया कि कॉल सेंटर का अमेरिका की एक कंपनी से साझेदारी है।

उस कंपनी का वहां लोन देने वाली एजेंसियों से समन्वय है। इसलिए कंपनी कॉल सेंटर के जरिये अमेरिकन लोगों को लोन में छूट दिलाती है। ग्राहकों से संपर्क कर उनको इस बात की जानकारी देकर किस्त आदि जमा कराने की सलाह देते हैं। यही काम किदवई नगर स्थित कॉल सेंटर से किया जाता है। कॉल सेंटर संचालकों के खाते भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें