Kanpur News: कल्याणपुर में विधायक पास लगी गाड़ियों से सड़क जाम कर जन्मदिन मनाने और फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और मामले की जांच कर रही है।
कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक युवक फ्लैशर लाइट और विधायक पास लगी गाड़ियों से सड़क ब्लॉक कर केक काटता हुआ नजर आ रहा है। आरोप है कि उसने फायरिंग भी की।
हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। आरोप मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।