सीएससी डिपॉजिट फर्स्ट गारंटी टाइम डिपॉजिट इंश्योरेंस पेमेंट 5 लाख में पहुंचे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (डीआईसीजीसी) के लाभार्थियों को चेक वितरण कार्यक्रम में सीएसए में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने योजना के लाभार्थियों के बीच में बैठकर प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम देखा।
कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर मंत्री ने दीप प्रज्वलन के समय योजना के लाभार्थियों को स्टेज पर बुलाकर दीप प्रज्वलन कराया। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि एक समय था कि जब गरीब डिपाजिट बैंक की दहलीज नहीं लांघ सकता था।
आज वह समय आ गया जब कार्यक्रम का शुभारंभ डिपाजिटर कर रहे हैं। कार्यक्रम के तहत शहर के लाभार्थियों को चेक वितरण और प्रधानमंत्री के दिल्ली में हो रहे कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया जाना था।